Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

Jaunpur Dhara News : बरामदे में सो रहे युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया बाजार में बीती देर रात में एक युवक के ऊपर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते ही वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया निवासी विष्णु चौहान पुत्र अनिरुद्ध चौहान बीती देर रात में खाना खाकर अपने बरामदे में सोया हुआ था। देर रात में लगभग चार की संख्या में पहुचे अज्ञात बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से कई वार करते हुए हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Jaunpur Dhara News : जमीनी विवाद में तमंचा लहराने वाला गिरफ्तार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने कोइलारी गांव से जमीनी विवाद में तमंचा लहराने व जान से मारने की धमकी देने के अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्त ने जमीनी विवाद में तमंचा लहराने व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त प्रेमनाथ सिंह उर्फ रिंटू पुत्र कृष्ण दत्त को तमंचा व कारतूस संग गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उसके ऊपर संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया  था।

Jaunpur Dhara News : कल्पना बनी ब्लाक अध्यक्ष, मंत्री चुनी गई चमेला

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को आशा बहू कल्याण समिति की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें आशा बहू के साथ ही आशा संगिनी ने हिस्सा लिया। संरक्षक धर्मराज पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह की उपस्थिति में संगठन का पुनर्गठन गठन हुआ जिसमें ब्लॉक की अध्यक्ष कल्पना मौर्या, उपाध्यक्ष गीता देवी, मंत्री चमेला देवी, कोषाध्यक्ष चंदा देवी, संरक्षक रामकृष्ण गुप्ता सर्वसम्मति से बनाए गए। इस मनोनयन पर संगठन के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर किया है। उक्त पदाधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. अभय सिंह समेत प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने मनोनयन पत्र सौंप कर खुशी जताई। इस दौरान सीमा, शकुंतला देवी, कृष्णा देवी, जया त्रिपाठी, सुनीता आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...