― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News : खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News : क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन कल

जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी डॉ.अतुल सिन्हा ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उ.प्र., लखनऊ से प्राप्त निर्देश एवं जिला प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 02 अक्टूबर को ’’गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयन्ती’’ के अवसर पर जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पुरूष वर्ग की 05 किमी.एवं महिला वर्ग में 3 किमी.की क्रास कन्ट्री रेस का आयोजन प्रातः 7.00बजे से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्थित एकलव्य स्टेडियम में किया जायेगा।

उक्त रेस प्रतिभाग करने के इच्छुक पुरूष एवं महिला प्रतिभागी 02 अक्टूबर 2024 को प्रातः 6.00बजे एकलव्य स्टेडियम में उपस्थित होकर अपना नाम, पता अंकित करवाते हुए अपनी प्रविष्टि कराकर प्रतिभाग कर सकते हैं। रेस में प्रविष्टि का समय 6.30बजे तक होगा। उक्त अवधि में जो भी प्रतिभागी उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टि करा सकते हैं। उसके बाद प्रविष्टि नहीं की जायेगी। क्रास कन्ट्री रेस में प्रथम छः स्थान प्राप्त करने वाले पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

  • Jaunpur Dhara News : मारपीट के मुकदमें संबंधित दो गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट आदेश के क्रम में विशेष अभियान चलाकर बदलापुर पुलिस टीम द्वारा दो नफर वारंटी अभियुक्तगण रामबुझारत पुत्र स्व.चौधरी राम व रमेश कुमार पुत्र राम बुझारत निवासीगण सरायत्रिलोकी थाना बदलापुर को मारपीट के मुकदमा से संबंधित वारण्ट मे उनके घर से गिरफ्तार किया।

Share Now...