― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  खबरें एक नजर में...

Jaunpur Dhara News :  खबरें एक नजर में…

  • Jaunpur Dhara News : दो दिनों के भीतर उपलब्ध करायें मास्टर डाटा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य पिछड़े वर्ग हेतु छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 हेतु पूर्वदशम् छात्रवृत्ति कक्षा 09-10  एवं कक्षा 11-12 का मास्टर डाटा कार्यालय स्तर पर डिजिटल सिग्नेचर द्वारा लॉक/सत्यापित किया जाना है। अग्रेतर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी की लागिन पर अब तक कुल 1269 संस्थान एवं निम्नवत् शिक्षण संस्थाएं सत्यापन कार्यवाही हेतु उपलब्ध है। किन्तु इनके सत्यापन हेतु प्रदर्शित विवरण में कई महत्वपूर्ण विवरण जैसे यू-डायस कोड, मान्यता सम्बद्धता की तिथि, कक्षा विवरण, प्रधानाचार्य का विवरण आदि का अंकन प्रदर्शित नहीं हो रहा है। उपरोक्त संस्थान पूर्वदश/दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु मास्टर डाटाइन्ट्री की हार्डकापी, मय सलंग्नको सहित आदि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

  • Jaunpur Dhara News : राष्ट्रीय अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी।

जौनपुर धारा, बदलापुर। बक्सा थाना क्षेत्र के औंका गाँव निवासी अखिल भारतीय हिंदू गौरव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने साइबर क्राइम तथा पुलिस अधीक्षक को लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि व्हाट्सएप कॉलिंग पर एक नंबर से हमारे पास फोन आया की हिंदू समाज की आवाज उठाना बंद कर दो नहीं तो तुम्हें जान से मारकर खत्म कर दूंगा। वही उक्त शिकायती पत्र को अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्यवाई हेतु संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित करने का आश्वासन दिए है।

Share Now...