- कन्हैयालाल यादव के पौत्र दक्ष कृष्णा को मिला यूनाइटेड किंगडम में शिक्षा का अवसर

जौनपुर धारा,जौनपुर। के.एल.पॉलिटेक्निक के संस्थापक स्व.कन्हैया लाल यादव के पौत्र दक्ष कृष्णा का चयन बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित एस्टन यूनिवर्सिटी में हुआ है। यह खबर न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। दक्ष कृष्णा जो के.एल.पॉलिटेक्निक के डायरेक्टर शिवकुमार यादव के भतीजे हैं, और उनके पिताजी राजकुमार यादव, जो राजकीय आईटीआई लखनऊ के प्रधानाचार्य हैं, के मार्गदर्शन में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर अब तक की यात्रा में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। दक्ष की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठ तक इलाहाबाद में हुई, जिसके बाद उन्होंने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। अब, वह फाइनेंस में अंडरग्रेजुएट डिग्री के लिए एस्टन यूनिवर्सिटी, बर्मिंघम जाने की तैयारी कर रहे हैं। दक्ष कृष्णा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गर्व का अनुभव कराया है,बल्कि के.एल.पॉलिटेक्निक के पूरे समुदाय के लिए भी यह गर्व का क्षण है। एस्टन यूनिवर्सिटी में फाइनेंस की पढ़ाई के लिए दक्ष का चयन उनकी मेहनत, प्रतिबद्धता और शिक्षा के प्रति उनकी गहरी निष्ठा का नतीजा है। यह सफलता उनके और उनके परिवार के लिए एक बड़ी उपलब्धि के साथ-साथ के.एल. पॉलिटेक्निक और क्षेत्र के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।


