जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी पहल है, इसका उद्देश्य देश के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों में कृमि संक्रमण को नियंत्रित करना है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाया जा रह है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया कि आपस में समन्वय कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पादित कराये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने बताया कि कृमि संक्रमण एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है जो बच्चों में एनीमिया, बीमारी और शैक्षिक प्रदर्शन में कमी का कारण बन सकती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, एमओआईसी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : कृमि संक्रमण से निपटने के लिये प्रशासन ने की बैठक


