Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कार्यकर्ताओ के जरूरत पर आधी रात मे रहुंगा...

Jaunpur Dhara News : कार्यकर्ताओ के जरूरत पर आधी रात मे रहुंगा उपलब्ध : एके शर्मा

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि के रूप मे ऊर्जामंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एव जिला प्रभारी मंत्री एके शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी अशोक चौरसिया रहे। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। मुख्य अतिथि एके शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां परिवारवादी पार्टियां हैं, भाजपा एक ऐसी पार्टी है। जो कार्यकर्ता की पार्टी है, भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है।पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत मजबूती के साथ खड़ा है।भारत को विकसित बनाने के लिए मोदी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आवाहन किया भारत माता अखंड बने, राष्ट्र मजबूत हो, भारत विकसित बने, लक्ष्मी जी हमेशा कमल के फूल पर बैठकर आती है कभी भी पंजा और साइकिल पर बैठकर नहीं आती। विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि देश की लगभग 1,500 छोटी-बड़ी पार्टियों में भाजपा इकलौती पार्टी है, जो संगठन के संविधान के अनुसार चलकर प्रजातांत्रिक मूल्यों को जीते हुए चल रही है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसमें हरेक कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्वागत भाषण देते हुये कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्र ने की। उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक गण रमेश सिंह, बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, अजय सिंह, पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, मनोज दुबे, सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, संदीप सरोज, धनंजय सिंह, राजू दादा, उमाशंकर सिंह, जयेश सिंह, संतोष मिश्रा, मनोरमा मौर्य, रामसूरत मौर्य, कपिल मुनी, धीरू सिंह, सुनील यादव, आमोद सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।

Share Now...