― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कर्मचारी पेंशन स्कीम के अन्तर्गत पेंशन में बढ़ोतरी...

Jaunpur Dhara News : कर्मचारी पेंशन स्कीम के अन्तर्गत पेंशन में बढ़ोतरी हेतु सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। शनिवार को भारतीय मजदूर संघ ने वर्तमान में कर्मचारी पेंशन स्कीम (ईपीएस)1995 के अन्तर्गत न्यूनतम मासिक पेंशन को लेकर प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।

उन्होने बताया कि न्यूनतम मासिक पेंशन 1000/-रूपया 01 सितम्बर 2014 से प्रभावशील है। वर्ष 2014 से वर्ष 2024 के मध्य, लगभग 10वर्षों के दौरान महंगाई में भी काफी हद तक इजाफा हुआ है। इस कारण ‘न्यूनतम मासिक पेंशन’ के एवज में मिलने वाली राशि का वास्तविक मूल्य आज की तिथि में अत्यंत अल्प एवं नगण्य हो गया है। इस कारण पेंशन धारक का जीवन यापन इस न्यूनतम पेंशन की वर्तमान राशि से करना, अत्यंत दूभर हो गया है। संगठन की तरफ से पूर्व में भी अनके बार संबंधित फोरम पर न्यूनतम पेंशन की राशि बढाने हेतु उचित पहल की गई है।

Share Now...