― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा

Jaunpur Dhara News : कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा हुई। दो पालियों में लगभग 15हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए हांलाकि लगभग 7 हजार लोंगों ने परीक्षा छोड़ भी दिय। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक भी स्थानीय पुलिस के साथ परीक्षा स्थलों का जायजा लेते रहें।

उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिसमें 30 और 31 अगस्त को परीक्षा का होगा बाकी था। दोनों दिन परीक्षा दो-दो पाली सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक आयोजित है। 30 का परीक्षा का तो सम्पन्न हो गया अब 31 अगस्त के अन्ति चरण की परीक्षा बाकी रह गई जो आज सम्पन्न हो जायेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर जाने से पहले जांच के बाद प्रवेश दिया गया। इस दौरान जनपद के तमाम परीक्षा केन्द्रों से पहली पाली में कुल 10852 शामिल होने थे जबकि 3332 अभ्यर्थी ने परीक्षा छोड़ दी।

Share Now...