जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रांतिकारी नेता जज सिंह अन्ना किसानों के हित के लिए शारदा सहायक खण्ड-39 नहर में पानी नहीं आने को लेकर गुरूवार को बेवुनियादी आमरण अनशन पर जिलाधिकारी कार्यालय धरना स्थल पर बैठ गए। जिलाधिकारी कार्यालय ने भी अपना सख्त रवैया अपनाते हुए लखनऊ सिचाई विभाग से आदेशित करवाया कि तुरंत नहर में पानी खोलिए। 3:00बजे एसडीएम सदर पवन यादव और के नहर विभाग के जेई प्रवीण तिवारी ने धरना स्थल पर आकर जज सिंह अन्ना का आमरण अनशन तोड़वाया और कहां की नहर में पानी खोल दिया गया है। फोटो और वीडियो देख लीजिए कई अधिकारियों की उपस्थिति में अन्ना ने उनकी बात मानकर अनशन तोड़ा और कहां किया टेल तक पानी नहीं पहुंचा तो मैं फिर अनशन करूंगा। अधिकारियों ने कहा कि अगर अन्ना आमरण अनशन पर नहीं बैठते तो लखनऊ से पानी खोलने का आदेश नहीं आता और नहर में पानी खुलना संभव नहीं था।
― Advertisement ―
मछलीशहर में अशोक स्तंभ क्षतिग्रस्त: कंटेनर में फंसे तार से हुआ हादसा, लोगों में भारी आक्रोश
मछलीशहर (जौनपुर)। नगर के चुंगी चौराहे पर स्थित अशोक कीर्ति स्तंभ शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। एक गुजरते कंटेनर में...
Jaunpur Dhara News : एसडीएम ने तोड़वाया जज सिंह अन्ना का आमरण-अनशन



