― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : आपत्तिजनक अवस्था में मिले प्रेमी-युगल, पिटाई

Jaunpur Dhara News : आपत्तिजनक अवस्था में मिले प्रेमी-युगल, पिटाई

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरपतहां भवानीपुर-मनवल नहर पर शनिवार देर शाम एक प्रेमी-जोड़े को लोगों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। जिनकी पिटाई के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कथित तौर पर नहर की पटरी पर बाइक खड़ी करके बगल के खेत में एक प्रेमी-जोड़ा प्रेमालाप कर रहा था। इस नजारे को कुछ दूर खेत की सिंचाई करने गए एक व्यक्ति ने देख लिया। इसके बाद इसकी सूचना उसने अपने कुछ अन्य साथियों को दे दी। थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे अन्य लोगों ने प्रेमी-जोड़े को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। प्रेमी-युगल अखण्डनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी थे, जो भगासा के पास किसी रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे।

Share Now...