― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अपनी मां की तरह रखें पौधों का ख्याल...

Jaunpur Dhara News : अपनी मां की तरह रखें पौधों का ख्याल : ज्ञान प्रकाश सिंह

  • अटल पार्क में वरिष्ठ भाजपा नेता ने लोगों को वितरित किया पौधा
  • एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया गया

जौनपुर धारा,जौनपुर। सामाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर की तरफ से वृहद पौधरोपण अभियान 2024 का आयोजन सिरकोनी विकासखण्ड अंतर्गत ग्रामसभा परियांवा मौजा कुड़वा स्थित अटल पार्क में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा श्रीराम निरंजन इण्टर कालेज माधोपट्टी के एनसीसी कैडेटों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ देने का तात्पर्य यह है कि जिस तरह से व्यक्ति अपने मां का देखभाल करता है। उसी तरह से पौधरोपण करने के बाद उसका देखभाल करने की जरूरत है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के चलते वातावरण असंतुलित हो गया है। इस वातावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरूरत है। पौधरोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पौधरोपण जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होने श्रीराम निरंजन इण्टर कालेज माधोपट्टी के एनसीसी कैडेटों में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया ताकि हर घर तिरंगा झंडा अभियान को बढ़ावा मिले। उपस्थित लोगों को पौधा वितरित कर यह संदेश दिया कि लोग पौधा लगाने के बाद उसकी अच्छे तरीके से देखभाल करें, जब लोगों में पौधरोपण के बाद उसे सुरक्षित रखने की प्रेरणा आएगी तो यह हरियाली आनी तय है। इस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी शालिनी चौरसिया, प्रधान ग्राम सभा परियावां एस.पी.मानव, पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव, गोधना ग्राम सभा के पूर्व प्रधान शेषराज पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा, सभासद लाल बहादुर पाल, भुवनेश्वर सिंह, शक्ति सिंह, गोलू यादव, देवेंद्र, सुनील, राहुल, पृथ्वीराज, हर्ष, संदीप यादव, विजेंद्र नाथ सहित परियांवां ग्राम सभा के यादव पटेल एवं हरिजन बस्ती के तमाम क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Share Now...