― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म, मुकदमा...

Jaunpur Dhara News : अधेड़ ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने घर के बाहर खेल रही 8वर्षीय बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर एक अधेड़ ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी 8वर्षीय मासूम बच्ची अपने दरवाजे के सामने खेल रही थी, घर के बगल ही साइकिल का पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दुकान है। वह बच्ची को अकेला देखकर चॉकलेट देने के बहाने कमरे के अंदर ले जाकर पहले उसके साथ छेड़खानी करने लगा, जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर उसके साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया। बच्ची डर वश घर पर कुछ नहीं बताई। रात में जब उसे असहनीय दर्द होने लगा तब परिजन घबरा गए, पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके साथ रोशन चाचा ने गलत काम किया है। परिजनों द्वारा उसका उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया गया। मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर पीड़िता व दुष्कर्मी को कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता की मां की तहरीर पर रोशन लाल गौतम पुत्र पुनवासी गौतम 50वर्ष निवासी ग्राम गौरा के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही में जुटी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Share Now...