Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : हरियाणा की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा ने...

Jaunpur Dhara News : हरियाणा की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। भाजपा कार्यालय पर पार्टी के हरियाणा में लगातार तीसरी जीत पर मिठाई खिलाकर और पटाका फोड़कर जश्न मनाया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि यह जीत हरियाणा के जनता की जीत है। हरियाणा में बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि मोदी का करिश्मा जारी है। यदि हरियाणा में भी भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ता तो इससे मोदी पर राजनीतिक हमलों की बाढ़ आ जाती। विपक्ष इसे मोदी युग की समाप्ति के तौर पर ही पेश करतें। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हरियाणा में बड़ी जीत हासिल की है, जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी को बढ़त मिली है जो हमारी नीतियों की सार्थकता को दिखाती है।