जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मॉनिटरिंग कमेटी के स्पेशल मॉनिटर विजिटर डॉ.योगेश दुबे के जौनपुर विजिट के दौरान आए डाक बंगले में एक शिस्ट मण्डल के तहत उनसे मुलाकात की, साथ ही उन्हे पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ.योगेश दुबे ने मुलाकात के दौरान बताया कि दिव्यांगजनों की सशक्तिकरण हेतु मानवाधिकारआयोग काफी संवेदनशील है। दिव्यांग जनों का पुनर्वास भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसमें उनके करियर काउंसलिंग के साथ-साथ उनके करियर का भी आत्मनिर्भरता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के प्रबंधक सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व अध्यक्ष चाइल्ड वेलफेयर कमेटी संजय उपाध्याय ने दिव्यांगजन हेतु जनपद में एक राजकीय विद्यालय एवं प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र खोलने हेतु प्रस्ताव रखा। उक्त अवसर पर कैलाशनाथ प्रजापति जीवन प्रकाश श्रीवास्तव रविन्द्र मिश्रा दीपक मिश्रा रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : स्पेशल मॉनिटर विजिटर का किया स्वागत



