जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अन्तर्गत संचालित सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा एक्सपर्ट टॉक विश्वेश्वरैया सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गई। इस अवसर पर टीसीएस नोएडा में प्रोग्राम मैनेजर एवं स्क्रम मास्टर अनूप मिश्रा ने प्रोजेक्ट डेवलपमेंट को लेकर अनेक तरह की प्रथाओं के बारे छात्रों को अवगत कराया। इसमें उन्होंने स्क्रम प्रक्रिया को महत्व देते हुए कहा की इस प्रथा से आने वाले भविष्य में किए जाने वाले प्रोजेक्ट बहुत सुविधाजनक से संपन्न होगा। स्क्रम मॉडल को विस्तार से बताते हुए उन्होंने इसके 3 प्रमुख स्तंभ का वर्णन किया जो इस प्रकार है। ट्रांसप्रेंसी, इंस्पेक्शन, एडॉप्टेशन है जिनके मदद प्रोजेक्ट बहुत सरल प्रकार से होंगे एवम जो क्लाइंट होंगे वह संतुष्ट होंगे।इस कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्रों ने सहभाग लिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र रुद्रांश चतुर्वेदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सेंट्रल ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो.प्रदीप कुमार ने किया। कार्यक्रम दौरान डॉ.अमरेंद्र सिंह, डॉ.अनुराग मिश्रा (एलएलबी)एवं कर्यालय प्रभारी श्याम त्रिपाठी एवं छात्र दिव्यांशु संजय, शिवम मौर्य, शिवांश श्रीवास्तव, हरी ओम साहू, आयुष गुप्ता एवं अभिषेक दुबे आदि छात्र उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
Jaunpur Dhara News : स्क्रम प्रक्रिया से प्रोजेक्ट आसानी से पूरा होगा : अनूप मिश्रा



