― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

Jaunpur Dhara News : सीएमओ ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर एवं अस्पताल के अंदर साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता थी। तत्पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मछली शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंवरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर को साफ स्वच्छ रखें। वर्तमान समय में संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए बुखार के समस्त रोगियों की डेंगू एवं मलेरिया, टाइफाइड इत्यादि की जांच अवश्य कराएं। फीवर ट्रैकिंग रजिस्टर अपडेट करते रहें, ताकि किसी भी क्षेत्र में अधिक बुखार के रोगियों की सूचना पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Share Now...