― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  शिक्षण मॉड्यूल पर समेकित प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

Jaunpur Dhara News :  शिक्षण मॉड्यूल पर समेकित प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

जौनपुर धारा,जौनपुर। ‘माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु’ पांच दिवसीय उपचारात्मक शिक्षण मॉड्यूल एवं अन्य बिंदुओं पर समेकित प्रशिक्षण का हुआ समापन। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में 3 अगस्त से  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में प्रारंभ हुआ। उक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट जौनपुर डॉ.विनोद कुमार शर्मा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के महत्व एवं आवश्यकता पर चर्चा करते हुए डॉ.शर्मा ने उपचारात्मक शिक्षण से अवगत कराया तथा शिक्षकों में नवाचारी शिक्षण के सन्दर्भ में समझ विकसित किया। संदर्भदाता विनय कुमार यादव प्रवक्ता डायट जौनपुर ने हिंदी विषय के प्रशिक्षण का परिचय, कार्यक्रम, आवश्यकता आदि के बारे में शिक्षकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। मंजूलता यादव प्रवक्ता डायट ने अंग्रेजी विषय के उपचारात्मक प्रशिक्षण के बारे में शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी तथा इसी क्रम में विनय यादव, हरिशंकर भारती ने हिंदी विषय के इतिहास, काल, लेखन कौशल आदि पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया तथा अंग्रेजी विषय में सुनील कुमार विश्वकर्मा एवं पूर्णिमा भारती ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में सड़क सुरक्षा एवं यातायात साइबर सुरक्षा एवं संरक्षा, डिजिटल लाइब्रेरी, मूल्य बोध एवं नैतिकता पर भी चर्चा की  गई। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक राजीव कुमार पाण्डेय प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का समापन शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक डॉ.राजन सिंह के देख-रेख में प्रशिक्षण  8 अगस्त को सकुशल संपन्न कराया गया। इस प्रशिक्षण में नीतीश सिंह का विशेष योगदान रहा। प्रशिक्षण में माध्यमिक शिक्षा के कक्षा 9 एवं 10 के हिन्दी एवं अंग्रेजी विषय के समस्त शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Share Now...