जौनपुर धारा, जौनपुर। शाही अटाला मस्जिद के प्रांगण में मरकज़ी सीरत कमेटी की तरफ़ से 13रबीउल अव्वल को जलसा-ए-सीरतुन्नबी स.अ.व.व मदहे सहाबा रज़ि.का आयोजन मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.मोहम्मद चांद एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर जावेद महमूद अध्यक्ष शाही अटाला मस्जिद कमेटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हाफ़िज़ यासिर हस्सान ने तिलावत ए क़ुरआन से किया और नात व मनकबत के अशआर क़ारी ज़िया जौनपुरी, हाफ़िज़ एहसान खैराबादी, अज़ीम जौनपुरी, हनीफ़ अंसारी, सैफ़ रज़ा हबीबी ने पेश किया। जलसे को खेताब करते हुए मौलाना अम्मार नासिर नदवी मुल्ला टोला ने कहा कि हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैही वसल्लम सारी दुनियां के लिये रहमत बना कर भेजे गए हैं। मुख्य अतिथि ने भी जलसे को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लाम धर्म ने ज़िंदगी के हर मैदान में जीने अमल का तरीका बताया है फिर भी आज मुसलमान परेशान है, डीप्रेशन का शिकार है। उसका कारण है कि हम इस्लाम पर पूरी तरह से अमल पैरा नहीं है। मौलाना वसीम अहमद शेरवानी ने जलसे को खेताब करते हुए हज़रत मोहम्मद साहब की ज़िंदगी पर विस्तार से बयान किया और साथी ही मुल्क में अमन व मोहब्बत कायम रहे इसके लिये दुआ भी कराई। प्रोग्राम का संचालन नियाज़ ताहिर शेखू एडवोकेट ने किया। अंत में अजवद क़ासमी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर अब्दुल अहद मुन्ने, इरशाद खान, अरशद क़ुरैशी, डॉ अर्शी नवाज़, मेराज खान, तौक़ीर अफ़ज़ाल, अलमास अहमद सिद्दीकी, अबुल ख़ैर, मोहम्मद बेलाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
Jaunpur Dhara News : शाही अटाला मस्जिद में हुआ जलसा-ए-सीरतुन्नबी का आयोजन



