Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : शस्त्र के छाव में शास्त्र का अनुसंधान सम्भव...

Jaunpur Dhara News : शस्त्र के छाव में शास्त्र का अनुसंधान सम्भव : कृष्णानन्द पाण्डेय

जौनपुर धारा, केराकत। रविवार ‘आदित्य कम्प्यूटर तहसील कंपाउण्ड, केराकत में धरोहर संरक्षण सेवा संगठन के द्वारा संस्कृति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेण्टर के प्रबंधक राजकमल सेठ द्वारा किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता के रूप मे संगठन के प्रमुख संयोजक कृष्णा नन्द पाण्डेय ने अपने उद्बोधन मे कहा कि बिना शस्त्र के शास्त्र का अनुसंधान सम्भव नहीं है। किसी देश की संस्कृति उस राष्ट्र की प्राण होती है, सनातन संस्कृति मन्दिरों मे बसती है। मन्दिरों का जितना विकास होगा, उतना ही अधिक राष्ट्र का विकास होगा। इसी लिए हमारे पूर्वजों ने मन्दिरों के विकास पर अधिक ज़ोर दिया, गाँव-गाँव मे मन्दिरों को मज़बूत करना और उन मन्दिरों पर रोज/साप्ताहिक रूप से एकत्रित होना होगा। सुभ सेठ ने कहा हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, और हिंदू बहन बेटियों का जबरन बलात्कार किया जा रहा है। विश्व का कल्याण अगर किसी में करने की ताकत है तो सिर्फ सनातन धर्म में है। जब तक हम अपने बच्चों को अपने इतिहास और धर्म के बारे में नहीं बताएंगे तब तक सनातन की रक्षा नहीं हो पाएगा। कोई लालच के बल पर अपनी दुकान चल रहा है, तो कोई पथ तलवार के बल पर जिहाद कर रहा है और नाना प्रकार के जिहादी अब समाज के सामने आ रहा है। कार्यक्रम में राजन पाठक, चन्दन निषाद, सत्यम मिश्र, विनय पाण्डेय, विष्णु गुप्ता, दीपक पाठक, उमेश मिश्र सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संचालन गौरव मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ के साथ संपन्न हुआ।

Share Now...