― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में...

Jaunpur Dhara News : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना अन्तर्गत नगर के कटरा मोहल्ले में दोपहर को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।देर रात तक जब वह घर के बाहर नहीं निकला तो लोगों ने देखा कि वह फांसी पर लटका हुआ है। मोहित पाण्डेय उर्फ सोनू (25)पुत्र घनश्याम पाण्डेय शनिवार को दोपहर में किसी बात से कष्टित होकर अपने घर के कमरे में बने चुल्ले में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। वह घर में अकेले ही रहता था। जब वह देर शाम तक घर से बाहर नहीं निकला, तो उसके एक दोस्त ने मोबाइल पर फोन किया कोई जवाब नहीं मिला तो मुहल्ले के लोग घर के कमरे में झांककर देखा तो वह कमरे में लगे चुल्ले में रस्सी से फासी लगा कर आत्महत्या कर लिया था। मुहल्ले वासियों ने बताया कि जब यह फांसी लगाया है उस समय इसके परिवार में कोई भी यहां नहीं मौजूद था। ये दो भाई थे जिसमे बड़ा भाई और मां बाहर रहती है। दो बहने है जिनकी शादी हो चुकी है। जिसे देख मोहल्ले वाले स्तब्ध रह गए। मोहल्लेवासियों की सूचना पर देर रात मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि एक युवक अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस आवश्य कार्यवाही में जुटी है।

Share Now...