― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचा पीड़ित, सौंपा पत्रक

Jaunpur Dhara News : मुख्यमंत्री जनता दरबार पहुंचा पीड़ित, सौंपा पत्रक

  • परिवार को जान से मारने व बच्चो को स्कूल से अपहरण करने की धमकी का लगाया आरोप

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय क्षेत्र के अवहदपुर गांव निवासी पंकज यादव स्थानीय प्रशासन से रुष्ठ होकर सोमवार को गोरखपुर पहुंच मुख्यमंत्री जनता दरबार में पत्रक सौंप अपनी फरियाद को सुनाई। हालांकि मुख्यमंत्री किसी कारण वश जनता दरबार नहीं लगा सके। मौजूद आलाधिकारियो ने पत्रक लेकर मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाकर वापस घर भेज दिया। पीड़ित ने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि विगत एक माह पूर्व मेरे पट्टीदारों ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडों से मारने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची मेरी पत्नी व पुत्री को भी बुरी तरह से मारने पीटने के साथ ही पुत्री के हाथ से दो मोबाइल जबरन छोड़ लिया। यहां तक कि पुलिस से शिकायत न करे इसके लिए विपक्षी अनिल यादव ने मेरी गाड़ी की चाभी छीन ली। किसी तरह से बरामनपुर पुलिस चौकी पर पहुंच अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके अगली सुबह थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मगर मारपीट में मेरी पत्नी को गंभीर चोट आई थी जिसका मेडिकल नहीं करवाया गया। विपक्षी अनिल यादव व सुनील यादव द्वारा लगातार मेरे परिवार को जान से मारने व बच्चो को स्कूल के बीच रास्ते से अपहरण करने की धमकी दे रहे है। किसी भी समय परिवार के साथ संगीन प्राणघातक घटना घटित हो जाने की शत प्रतिशत संभावना बनी हुई है। तब से लेकर आज तक थाना व जनपद का चक्कर लगाकर थक चुके थे। तत्पश्चात गोरखपुर पहुंच जनता दरबार में अपनी उपस्थित दर्ज कराकर अपनी पीड़िता को उच्चाधिकारियों को बताई जिस पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस बाबत पीड़ित पंकज यादव ने बताया कि अगर कार्यवाही नहीं हुई तो लखनऊ पहुंच मुख्यमंत्री से मिल चंदवक पुलिस की शिकायत करेंगे। बता दे कि नए कानून लागू होने के बाद सरकार ने किसी भी थाने में फरियादी को मुकदमा दर्ज कराने की सुविधा प्रदान की है। ताकि, न्याय के लिए किसी को भटकना न पड़े। पुलिस की कार्यशैली सुधारने के लिए अधिकारियों से लेकर थानेदारों को थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण करने का पाठ निरंतर पढ़ाया जा रहा है। इसके बावजूद भी फरियादी कार्रवाई के लिए दर-बदर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

Share Now...