जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व के अंतिम दिन नवमी रात्रि शुक्रवार को विभिन्न आयोजन किया गया। जिसमें नवयुवक दुर्गा पूजा समिति पुरानी सब्जी मंडी में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं ने मां के दरबार में डांडिया नृत्य कर मां को खूब रिझाया। बताते चलें कि नवरात्रि के अवसर पर मां की आराधना करने के लिए अनेक प्रकार के उत्सव किया जा रहा है। वहीं नवयुवक दुर्गा पूजा समिति द्वारा नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष में भव्य डांडिया एवं गरबा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक परिधानों में थिरकीं और राजस्थानी गीतों पर डांडिया नृत्य कर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। युवतियों व बच्चियों महिलाओं में डांडिया महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। डीजे की धुन पर डांडिया महोत्सव में शामिल महिलाए और युवतियां जम कर थिरकी। सजी संवरी महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल हुई और सभी ने डांडिया खेला। जहां महिलाओ ने अपना जलवा बिखेरा, जिसमें सफल प्रतिभागियों सत्यभामा गुप्ता, बबिता कसौधन, हर्षिता सोनी, रजनी गुप्ता को बेस्ट डांडिया में, मीरा गुप्ता, दीपा केशरी, स्वाति गुप्ता, खुशबू केसरी, आराधना गुप्ता, संगीता साहू को डांडिया क्वीन में आराध्या गुप्ता, परी गुप्ता, आंचल गुप्ता, उन्नति साहू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता साहू ने किया।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : मां के दरबार में श्रद्धालुओं ने किया डांडिया नृत्य
