जौनपुर धारा, जौनपुर। आँगनबाडी केन्द्रों पर सेवा करने वाली ऑगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सेवा निवृत्ति के उपरान्त बिना किसी एकमुस्त फण्ड/धनराशि व पेंशन दिये बिना सेवा निवृत्त कर दिया जाता है जिसका शासनादेश कोविड-19 काल में जारी कर दिया गया। उक्त कोविड काल में अपनी बात शासन/प्रशासन के समक्ष नही पहुँचा सके। उक्त समय सरकार के आदेशों का पालन करते हुए कोरोना महामारी में अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर भी सेवा कार्य किया गया। वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा ईसी.सी.ई.एजुकेटर की भर्ती ऑगनबाडी केन्द्रों पर शिक्षण कार्य किये जाने हेतु आदेश जारी किया गया है। जिसका पारिश्रमिक हम आँगनबाडी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं से दो गुना निर्धारित है तथा पीएफ एवं ई.एस.आई.की सुविधा भी अनमुन्य है। इन एजूकेटरों से अधिक कार्य करने वाली आँगनबाडी कार्यकत्री बहनों का मानदेय काफी कम होने के कारण प्रदेश के कार्यकत्रियों अपने को अपमानित महसूस कर रही है। जिस कारण कार्यकत्रियों में काफी आक्रोश व्याप्त है इसलिए विवश होकर अपने निम्न मांगों को पूरा कराने हेतु प्रदेश के समस्त जनपद मुख्यालयों पर आँगनबाडी अधिकार संयुक्त मोर्चा के माध्यम से दिनांक 30 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक धरना प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। मांग है कि एजुकेटर भर्ती को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाय क्योंकि एजुकेटर का कार्य आँगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा स्वयं पूर्व से ही किया जा रहा है। इसलिए आँगनबाड़ी केन्द्रों पर एजुकेटर भर्ती की आवश्यकता नहीं है। ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाय। जब तक सम्भव नहीं है एजुकेटर के मानदेय से अधिक कार्यकत्रियों को रू.18000/- एवं सहायिकाओं को रू.9000/-प्रतिमाह मानदेय देने के साथ पी.एफ.एवं ई.एस.आई की सुविधा प्रदान की जाय। भारत सरकार के पोषण 2 में मिनी कार्यकत्रियों का पद अपग्रेड करके सामान्य कर दिया गया है। इसलिए सामान्य कार्यकत्रियों के बराबर मानदेय एवं अन्य सुविधा दिया जाय। उक्त माँग पूरे न होने पर अक्टूबर माह में 14 अक्टूबर 2024 से लखनऊ में अनिश्चित काल के लिए धरना प्रदर्शन करने किए बाध्य होंगे।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : मांगे पूरी नहीं हुई विशाल धरना प्रदर्शन करेंगी ऑगनबाडी कार्यकत्री
