जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के एक सर्राफा कारोबारी का घरेलू मामला अब थाने पहुंच गया है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तहरीर पर दूसरे पक्ष के महिलओं समेत 9 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, बेईमानी सहित जान से मारने की धमकी आदि का एफआईआर दर्ज किया है। नगर के नखास स्थित श्रीबालाजी ज्वेलर्स फर्म भगेलू राम महेंद्र नाथ के नाम से संचालित दुकान के मामले में इसी परिवार के अजय कुमार से पुत्र स्व.महेंद्र कुमार सेठ निवासी ख्वाजादोस्त ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि महेंद्र कुमार सेठ के समय से ही चारों लड़के आलोक कुमार सेठ, अजय कुमार सेठ, आदर्श कुमार सेठ व स्वर्गीय अमित कुमार सेठ सामूहिक रूप से दुकान चलाने में सहयोग करते रहें। महेंद्र सेठ के समय से ही चारों लड़के आलोक कुमार सेठ, अजय कुमार सेठ, आदर्श कुमार सेठ एवं अमित कुमार सेठ सामूहिक रूप से दुकान चलाने में सहयोग करते रहें। दर्ज मुकदमें के अनुसार महेंद्रनाथ सेठ के समय से ही आलोक कुमार सेठ और उनके लड़के शुभम सेठ, ऋषभ सेठ, शिवम सेठ व उसके भाई आदर्श कुमार सेठ और उनके लड़के अंश सेठ के मन में बेईमानी करने की नियत आ गई। फर्म के संचालन में हेरा फेरी करना शुरू किया और दुकान से संबंधित आमदनी को अपने पास रखना शुरू किया और बदायूं का बकाया भी नहीं दे रहें थें। दुकान व घर में उपयोग की जाने वाली बिजली की बिल, डीजल इत्यादि का भी खर्चा नहीं दे रहें थें। इस बात का सदमा महेंद्र कुमार सेठ को लगा और 31 मार्च 2023 को उनकी मृत्यु हो गई। विपक्षी के बेईमानी करने के कारण दुकान श्री बालाजी ज्वैलर्स बंद हो गई। इस दौरान बंद दुकान को जबरदस्ती खोलवाकर जेवरात निकाल कर अपने साथ लाई गाड़ी में आलोक सेठ की पत्नी कमलेश वर्मा, दीप माला पत्नी आदर्श कुमार से जेवरात लेकर एक गाड़ी में रखकर फरार हो गई। पुलिस ने इस सम्बन्ध में सभी के खिलाफ 419,420,406,504,506 आईपीसी में पंजीकृत कर लिया है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara News : महिलाओं सहित 9 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज


