― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : सराफा व्यवसायी को बदमाश ने मारी गोली

Jaunpur Dhara News : सराफा व्यवसायी को बदमाश ने मारी गोली

  • भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे पुलिस के आलाधिकारी
  • चार पहिया वाहन में ही बैठा था घटना को अन्जाम देने वाला बदमाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर कोइलारी मार्ग पर बुधवार की शाम लगभग 6 बजे अइलिया गांव के सामने दुकान बंद कर कार से घर आ रहे सराफा व्यवसायी को उन्हीं की वाहन में बैठा बदमाश गोली मारकर फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को लहूलुहान देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता व परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए।

युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चकरा गांव निवासी सराफा व्यवसायी 26वर्षीय विक्रांत सेठ पुत्र चंद्रमोहन की कोइलारी बाजार में सराफा की दुकान है। वह रोज की भांति शाम को दुकान बंद कर अपनी कार से घर आ रहे थे बीच रास्ते में बदमाश कहा उनकी गाड़ी में बैठा पता नहीं चल पाया। वह अइलिया गांव के सामने पहुंचे ही थे कि बदमाश गोली मारकर गाड़ी से उतर भाग गया। ग्रामीण भागते हुए बदमाश को देख कर गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि ड्राइविंग सीट पर युवक लहूलुहान पड़ा है। पहचान होने पर पुलिस व परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष व परिजन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले गए जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी अरविन्द वर्मा, केराकत कोतवाल संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी पतरही धर्मेंद्र दत्त, चौकी प्रभारी बजरंगनगर राजेश राम ने सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली।

Share Now...