― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बिजली के करंट की चपेट में आने से...

Jaunpur Dhara News : बिजली के करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

  • सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव में घर में काम कर रही महिला बिजली की चपेट में आ गई। जिससे उसकी तत्काल मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राजेपुर गांव में 40वर्षीय तारा प्रजापति पत्नी राजनाथ प्रजापति घर में साफ-सफाई की काम कर रही थी। इस दौरान फराटा पंखा नीचे रखा हुआ था वह उठकर दूसरी जगह करने लगी। पंखे में बिजली उतर रही थी, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घर पर कोई नहीं था। बाद में स्कूल से बेटी आई तो कमरे का दरवाजा खोली देखी उसकी मां जमीन पर गिरी पड़ी थी। बेटी के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा रहा।

Share Now...