― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : बांझपन नियंत्रण में काफी कारगर है ओव्यूलेशन इंडक्शन...

Jaunpur Dhara News : बांझपन नियंत्रण में काफी कारगर है ओव्यूलेशन इंडक्शन उपचार

  • होटल रीवर-व्यू में स्त्रीरोग विशेषज्ञों का सेमिनार

जौनपुर धारा, जौनपुर। देश की जानी-मानी स्त्री रोग व आईवीएफ विशेषज्ञ जावित्री आईवीएफ सेंटर, लखनऊ की संस्थापक डॉ.राजुल त्यागी ने कहा ओव्यूलेशन इंडक्शन चिकित्सा उपचार बांझपन रोकने में बेहद कारगर है। इस उपचार में अंडाशय को अंडे बनाने के लिए उत्तेजित करने को दवाओं का उपयोग किया जाता है। वह शनिवार की रात शहर के होटल रीवर-व्यू में स्त्री रोग विशेषज्ञों के सेमिनार में बोल रही थीं। सेमिनार की स्पीकर डॉ.राजुल त्यागी ने ओव्यूलेशन इंडक्शन विषय पर आयोजित विस्तृत व्याख्यान में कहा यह एक तरह की सहायक प्रजनन तकनीक (एटीआर) है। इसका उपयोग अक्सर तब किया जाता है। जब किसी महिला का ओव्यूलेशन अनियमित होता है या बिल्कुल ही नहीं होता। इस सेमिनार का आयोजन स्टाफर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई ने ओब्स एण्ड गायनी सोसाइटी जौनपुर व आइआरएफ के साथ मिलकर किया। इसमें ओब्स एंड गायनी सोसाइटी की प्रेसिडेंट डॉ.शुभा सिंह, सेक्रेटरी डॉ.शैली मोहन निगम सहित बड़ी संख्या में स्त्री रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

Share Now...