― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : फीकल स्लज प्रबंधन और एफएसटीपी निरीक्षण पर हुई...

Jaunpur Dhara News : फीकल स्लज प्रबंधन और एफएसटीपी निरीक्षण पर हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद में फीकल स्लज प्रबंधन को बढ़ावा देने और फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के प्रभावी उपयोग पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुर्ई। बैठक में नगर निकाय निदेशालय लखनऊ से सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट के कार्यक्रम अधिकारी ई.मनीष मिश्रा और अलका कुमारी ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य एफएसटीपी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों पर चर्चा करना था। ई.मनीष मिश्रा ने इस अवसर पर डी-स्लजिंग योजना पर प्रकाश डाला और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित डी-स्लजिंग से शहर की स्वच्छता में सुधार होगा, जनस्वास्थ्य की सुरक्षा होगी और जल प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सकेगा। इसके साथ ही, अलका कुमारी ने जागरूकता अभियान के बारे में बताया और कहा कि सफल प्रबंधन के लिए नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। स्वच्छ भारत मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक खुशबू यादव भी बैठक में उपस्थित रहीं और लखनऊ निदेशालय से आई टीम को एफएसटीपी प्लांट का भ्रमण कराया। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने एफएसटीपी की संचालन क्षमता बढ़ाने और डी-स्लजिंग के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए।

Share Now...