जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर से पूर्व विधायक रहे नदीम जावेद के 2012 में विधायक के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद खान ने एसपी से मिलकर अपने जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाते हुए संगीन आरोप लगाया है। इस दौरान खुर्शीद ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात लगभग 8:00बजे सकरमण्डी के पास नदीम जावेद के गुर्गों ने मुझे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि रहे खुर्शीद खान ने और भी कई आरोप लगाये है।उन्होंने कहा कि नदीम जावेद दिल्ली के सियासी गलियारों में दलाली का काम करते हैं। इनके ऊपर करोड़ के घोटाले का भी आरोप है। जब मैं विधायक के कार्यकाल में प्रतिनिधि था तो उनके कई राजो से वाकिफ हूं। कुछ विवाद होने के बाद मैंने अपना रास्ता अलग कर लिया था। अक्सर मैं सोशल मीडिया पर कोई ना कोई टिप्पणी करता रहता हूं जिससे पूर्व विधायक नदीम जावेद काफी नाराज चल रहे हैं। इससे 2 साल पहले भी नदीम जावेद के गुर्गों ने मुझे असलहा लेकर दौड़या था तब किसी तरह से मेरी जान बच पाई थी। आगे खुर्शीद खान ने बताया कि यदि भविष्य में मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है या मेरी हत्या होती है तो इस पूरे मामले के जिम्मेदार पूर्व विधायक नदीम जावेद होंगे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : पूर्व विधायक पर लग रहा हत्या कराने के प्रयास का आरोप



