― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Jaunpur Dhara News : पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों में वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच माता दुर्गा के आठवें रुप माता महागौरी की पूजा अर्चना भक्ति भाव भरे वातावरण में की गई। इस दौरान पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। इस अवसर पर आचार्यों ने यजमानों से मंगल कलश के पास नवग्रह, दसदिग्पाल व पंचदेवता की पूजा कराने के बाद माता दुर्गा के आठवें रुप देवी महागौरी का आह्वान किया।

इस दौरान नगर के साहबगंज स्थित प्राचीन मां कालीजी शक्तिपीठ, रेलवे स्टेशन रोड स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ, मोहल्ला सिपाह मां काली मंदिर, गुड़हाई चौरा माता मंदिर, दौलतिया स्थित मां दुर्गा मंदिर, पंडालों में मोहल्ला गजराजगंज न्यू शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति, मोहल्ला अंजही जय महाकाल दुर्गा पूजा समिति, श्रीहरिओम दुर्गा पूजा समिति, पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, लाई मंडी स्थित बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति सहित नगर के सभी पूजा पंडालों में माता दुर्गा सहित सभी देवताओं की पूजा अर्चना भक्ति भाव भरे वातावरण में की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों इंडस्ट्रियल दुर्गा पूजा समिति सतहरिया, श्रीदुर्गा पूजा समिति सोहांसा, मां दुर्गा मंदिर पंवारा सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में भी माता दुर्गा की पूजा धूमधाम से की जा रही है। इस दौरान जगह जगह भजन संध्या वंदन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

घरों में भी हो रही है पूजा अर्चना

भक्तों ने अपने घरों में माता दुर्गा के आठवें रुप माता महागौरी की पूजा पूजन सामग्रियों, मिठाईयों व फलों से कर आरती की और अंत में क्षमा प्रार्थना कर कुशलता तथा पारिवारिक सुख-शांति की कामना की।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी हो रही है माता की पूजा

शारदीय नवरात्र पर नगर के चौक-चौराहों के साथ-साथ गांवों के पूजा पंडाल वैदिक मंत्रोंच्चार से गूंज रहे हैं। माता के जयकारे तथा सप्तशती के पाठ के समय अनेक लोग दुर्गा मंदिरों तथा पूजा पंडालों में उपस्थित हो रहे हैं।

भक्तिमय  हुआ वातावरण

शारदीय नवरात्र में भक्तों के घरों, नगर के दुर्गा मंदिरों तथा पूजा पंडालों में सुबह-शाम सप्तशती के पाठ, पूजन व आरती से आसपास का वातावरण पूरा भक्ति मय बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित पूजा पंडालों में भी सुबह-शाम आरती पूजन में सैकड़ों लोग उपस्थित हो रहे हैं।

पूजा पंडालों के पास लगा है मेला

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों तक के आसपास मेला लगा हुआ है। जहां पूजन सामग्रियों, फलों, मिठाईयों और बच्चों के लिए एक से बढ़कर एक खिलौनों की बिक्री हो रही है।

मंदिर व दुर्गा पंडाल में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

नगर से लेकर गांवों तक के पूजा पंडालों में माता दुर्गा सहित सभी देवी, देवताओं की प्रतिमा का दर्शन व पूजन के लिए भक्तों की से देर शाम से ही लगनी शुरू हो गयी थी। देर रात तक भक्तों ने सपरिवार पूजा पंडालों में माता दुर्गा की एक से बढ़कर एक प्रतिमाओं का दर्शन किया। जिसके कारण नगर के पूजा पंडालों में देर रात तक भक्तों की चहल-पहल बनी रही। इस अवसर पर पर सुरेश सेठ, आकाश गुप्ता, सूरज गुप्ता, ऋषभ सोनी, सुमित सोनी, शिखर गुप्ता, अरविन्द चौरसिया, राजीव जायसवाल, केशव पंडित, अनूप गुप्ता, पंकज केशरवानी, सूरज प्रजापति, बजरंग गुप्त, शनि गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Share Now...