― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पदाधिकारियों नें खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

Jaunpur Dhara News : पदाधिकारियों नें खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अन्तर्गत बासबारी गाँव में स्थित बीआरसी कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160ब्लॉक इकाई केराकत द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी को विभिन्न शैक्षिक उद्धरित समस्याओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर एक ज्ञापन सौपा गया। जिसमें वर्तमान समय में डीबीटी की अनिवार्यता को देखते हुए अभिभावक की उदासीनता के चलते अनिवार्य प्रमाण पत्र न मिल पाने के कारण आधार बनाने की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाए। सफाई कर्मियों की उदासीनता के चलते अधिकांश विद्यालयों में साफ सफाई का कार्य समुचित रूप से नहीं हो पा रहा है। जिससे संचारी रोगों का खतरा बढ़ रहा है। सफाई कर्मियों की विद्यालय पर साफ-सफाई का समय सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा सफाई के नाम पर अध्यापकों को दंडित ना किया जाए। महानिदेशक स्कूल शिक्षा व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पूर्व में जारी निर्देश /शासनादेश के तहत मानव संपदा, वित्त, वेरिएशन संबंधी समस्त कार्य सहायक लेखाकार से ही कराया जाए।

Share Now...