Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पटाखों के दुकानों पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कर...

Jaunpur Dhara News : पटाखों के दुकानों पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कर छापेमारी

  • कागजात न दिखा पाने पर एक दुकान कराया बन्द

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह व सीओ सिटी देवेश सिंह ने नगर में संचालित पटाखों के दुकानों पर छापेमारी कर एक की दुकान कागज न दिखा पाने के अभाव में बन्द कराई गई और दूसरे को दुकानों पर पटाखों की बिक्री से सख्त मना करते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री की जायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को त्योहारों के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने नगर कोतवाली पुलिस के साथ नगर के विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान चहारसू स्थित ताज नामक पटाखें की दुकान को मौके पर कागज न दिखा पाने के कारण बन्द कराया गया तथा खोआमण्डी स्थित गोल्डेन नामक पटाखे की दुकान पर भी छापेमारी की गई। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि एक दुकान के कागजात सही नहीं पाये जाने के कारण फिलहाल बन्द करा दिया गया तथा निर्देशित किया गया कि जब लाइसेन्स दिखा देना सब कुछ सही रहेगा तभी दुकान का संचालन होगा। इस दौरान नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा सहित कोतवाली पुलिस फोर्स भी मौजूद रही।