― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News :  पंडित जी रामलीला कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Jaunpur Dhara News :  पंडित जी रामलीला कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर के ऐतिहासिक पंडित जी रामलीला का उद्घाटन शुक्रवार को नगर पालिका परिषद चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। पण्डित जी रामलीला का मंचन देखने के लिये उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुये चेयरमैन ने कहा कि आज की इस भागम-भाग भरी जिंदगी मे भगवान राम की जीवन लीला को प्रस्तुत कर लोगों को उनके आदर्शो पर चलने की प्रेरणा देना बहुत ही अच्छा और नेक काम है। इसके लिये पण्डित जी रामलीला समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता बधाई के पात्र हैं। पण्डित जी रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश सेठ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बढ़ते आकार से हमें दिनोदिन गंभीर आर्थिक चुनौतिओं का सामना करना पड़ रहा हैं। लेकिन समिति के कर्मठ कार्यकर्त्ता इस चुनौती को स्वीकार करते हुये महीनो दिन रात भाग दौड़ करते हुये इस विशाल आयोजन का सफल मंचन करवाते हैं। मौके पर चेयरमेन प्रतिनिधि डॉ.राम सूरत मौर्या, दीपक जायसवाल, सुनील सेठ, प्रमोद गुप्ता, मनोज वर्मा, योगेश भाटिया, अजय साह, राम कुमार साहू, विजय केडिया, घनश्याम साह, विनय साह, राम समुझ भारती, ज्ञानेश्वर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Share Now...