― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : पंचायत में महिला की पिटाई करने वाले के...

Jaunpur Dhara News : पंचायत में महिला की पिटाई करने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, जेल भेजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बममावन गांव में पंचायत के दौरान दो मनबढ़ों द्वारा पिछले दिनों एक महिला के साथ अभद्रता करने एवं पिटाई का मामला सुर्खियों में आया था। हरकत में आया पुलिस महकमा आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज करके दोनो के घर दबिश दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बम्मावन गांव निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि मेरे गांव के ही धर्मेंद्र और वीरेंद्र यादव से जमीनी विवाद है। इसी जमीनी विवाद को लेकर गांव में पंचायत रखी गई थी। पंचायत के दौरान मनबढ़ युवक वीरेंद्र और धर्मेंद्र पंचायत की बात नहीं माने। गाली-गलौज देते हुए मारपीट पर उतर गए और भरी पंचायत में मेरा बाल खींचकर पंचों के सामने मुझे मारने पीटने लगे। पंचायत में उपस्थित सभी लोग देखते रह गए। कोई व्यक्ति इन मनबढ़ युवकों का विरोध नहीं किया। पीड़ित महिला ने बताया कि मैं पेशे से केराकत सीएचसी पर आशा का काम  करती हूं। मेरे पेशे पर भी उंगली उठाते हुए वे मेरे चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। केराकत के क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

Share Now...