― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नेताजी ने समाजवादी विचारधारा पर चलने का दिखाया...

Jaunpur Dhara News : नेताजी ने समाजवादी विचारधारा पर चलने का दिखाया रास्ता : ममता यादव

  • नेताजी के चित्र पर फूल अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित पानी की टंकी पर धरती पुत्र व पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय नेता के दूसरी पुण्यतिथि पर ग्राम प्रधानपति फौजी सुबास यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजली समारोह आयोजित की गई। इस दौरान मौजूद सभी लोगो ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची ग्राम प्रधान ममता यादव ने कहा कि नेताजी ने इसी धरती पर संघर्ष किया। इसीलिए वह धरतीपुत्र कहलाए जाते है, नेताजी ने देश को समाजवादी विचारधारा पर चलने का जो रास्ता दिखाया है उसी रास्ते पर हम सभी चल रहे हैं। खासकर उन्होंने जो सैनिकों के लिए काम किया है। वह अतुलनीय है और हर एक फौजी के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर रूपेश शर्मा,सोनू यादव,राजकुमार मौर्य, उमेश यादव,के के यादव, मुकेश यादव, पंकज यादव, एडवोकेट रवि प्रकाश यादव,सुबास यादव समेत केडी कराटे एकेडमी के सभी बच्चे मौजूद रहे।

Share Now...