Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती...

Jaunpur Dhara News : नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली किशोरी की लाश

  • परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच करने की लगाई गुहार

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के पलिया गांव में बुधवार भोर में नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे एक सत्रह वर्षीय किशोरी की लटकती हुई लाश पाई गई। लाश पाए जाने की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए। मृतका की मां ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए  थानाध्यक्ष से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने  की गुहार लगाई है। उक्त गांव निवासी सोचन बिन्द की सत्रह वर्षीय लड़की रानी की लाश बुधवार भोर में गांव के ही एक व्यक्ति के घर के बगल नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटकती पाई गई। घटना की रात मृतका के परिवार में तेरहवीं का कार्यक्रम था। परिवार वाले उसी में व्यस्त थे कि इसी बीच भोर में उन्हें मृतका की लाश पाए जाने की खबर मिली। खबर मिलते ही परिजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में मातम सा छा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर लाश को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतका की मां केवली ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होती दिखी। इस बाबत जब क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान से पूछा गया तो जहां उन्होंने मामले में अनभिज्ञता जताई वहीं थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह प्रथमदृष्टया आत्महत्या का अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करने व किसी के हिरासत में न होने की बात कही।