Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : निरीक्षण के दौरान 2 निलम्बित, कईयों का रोका...

Jaunpur Dhara News : निरीक्षण के दौरान 2 निलम्बित, कईयों का रोका वेतन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरकारी स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था किस तरह चल रही है, इसकी पड़ताल के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विकास खण्ड सुजानगंज एवं मछलीशहर के स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय बौराई में कार्यरत शिक्षक दिनेश शर्मा के 21सितम्बर से निरीक्षण तिथि तक बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल द्वारा सम्बंधित शिक्षक को निलम्बित कर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवीन्द्र कुमार एवं सहायक अध्यापक सुदीश चन्द्र एफ.एल.एन.प्रशिक्षण में बीआरसी पर गये थे। विद्यालय में बना हुआ मध्यान्ह् भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं पाया गया एवं विद्यालय प्रांगण अत्यन्त गन्दा पाया गया। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त कमियों के दृष्टिगत बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय कर दिया गया। कम्पोजिट विद्यालय बौराई का निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक बृजेश कुमार एवं शिक्षामित्र मंजू देवी एफएलएन प्रशिक्षण में बीआरसी पर गये मिले। शेष समस्त कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि रूपए 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं बनायी गयी एवं बच्चों हेतु क्रय की गयी खेल-कूद सामग्री बच्चों द्वारा उपयोग नहीं किये जाने पर बीएसए द्वारा कड़ी नाराजगी दर्ज की गयी। उन्होंने पाया कि विद्यालय की रंगाई-पुताई दो वर्ष से नहीं करायी गयी। कक्षा 08 के छात्रों से गणित के प्रश्न हल करने हेतु दिया गया जिस पर सिर्फ एक ही छात्र द्वारा प्रश्न को सही-सही हल कर पाया। विद्यालय में प्राप्त उपरोक्त कमियों के दृष्टिगत बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक अदेय कर दिया गया। प्राथमिक विद्यालय हरीपुर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त कर्मचारी विद्यालय पर उपस्थित पाये गये। विद्यालय पर नामांकित कुल 92 छात्रों के सापेक्ष 56 छात्र उपस्थित पाये गये। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि रूपए 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका प्रधानाध्यापक द्वारा अवलोकित कराउयी गयी। विद्यालय की रंगाई करायी गयी प्राप्त हुयी। विद्यालय का भौतिक एवं शैक्षणिक परिवेश शिक्षण-अनुकूल पाये जाने पर बीएसए द्वारा प्रधानाध्यापक सहित समस्त कर्मचारियों की प्रशसा करते हुये बच्चों में स्वच्छ आदतों के विकास हेतु दिशा-निर्देश दिया गया।