जौनपुर धारा, जौनपुर। समाज कल्याण के लिए आवश्यक इस परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में और अनेक नये स्थानों को जोड़कर इस महाभियान के चौथे चरण की सेवाओं का आरम्भ 11 अगस्त, रविवार को संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 600 से अधिक स्थानों पर ‘विशाल वृक्षारोपण अभियान’ के रूप में किया जा रहा है। इसमें मिशन के सभी अनुयायी व स्वयंसेवक सम्मिलित होकर करीब 10 लाख पौधे लगाऐंगे और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाते हुए तीन से पाँच वर्षों तक इन पौधों की देखभाल भी करेंगे ताकि यह प्रथम चरण की भांति ही ‘लघु वन’ के रूप में प्रफुल्लित हो सके। इसी क्रम मे 11अगस्त, दिन-रविवार को, जौनपुर में भी कचगांव रोड पर ग्राम नेवादा में, रमना तालाब के पास ‘वननेस वन’ परियोजना को क्रियान्वित करने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउण्डेशन द्वारा मिशन के निरंकारी भक्तों एवं सेवादल सदस्यों द्वारा दोपहर 2:00 बजे से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया जायेगा। सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं पूज्य निरंकारी राजपिता के दिव्य मार्गदर्शन एवं पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी मिशन द्वारा पर्यावरण के संरक्षण हेतु सन् 2021 में ‘वननेस वन’ नामक मेगा वृक्षारोपण परियोजना का आरम्भ किया गया। संत निरंकारी मण्डल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि सन् 2021में आयोजित ‘वननेस वन’ परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग डेढ़ लाख के करीब वृक्षों का रोपण किया गया। जिस उत्साह के साथ निरंकारी भक्तों द्वारा इन वृक्षों को रोपित किया गया था उसी उत्साह के साथ वर्ष भर निरंतर उनकी देखभाल भी की गई। जिसके परिणामस्वरूप इन ‘वृक्षों के समूह’ में इतना अधिक विस्तारण हुआ कि अब वह एक ‘लघु वन’ के रूप में प्रदर्शित हो रहा है। इन ‘वृक्षों के समूह’ पर प्रवासी एवं दुर्लभ प्रजाति के पक्षियों की उपस्थिति भी देखी जा रही है।
― Advertisement ―
अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर बवाल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
जौनपुर। Ambedkar Murti Jaunpur मामले में उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब केराकत कोतवाली क्षेत्र के बाकुलिया (कुसरना) गांव में अज्ञात...
Jaunpur Dhara News : निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना के चौथे चरण का आयोजन



