― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत एआरपी ने...

Jaunpur Dhara News : नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत एआरपी ने दिलाई बच्चों को शपथ

जौनपुर धारा, बदलापुर। शासन के निर्देशानुसार सोमवार को एआरपी राजभारत मिश्र ने सभी शिक्षकों और बच्चो को नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय दयालापुर व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ में शपथ दिलाया। एआरपी ने अपने सम्बोधन में सभी लोगों से अपील किया कि उक्त कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जाय। वर्तमान समय में ज्यादातर लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। घर में आर्थिक रूप से लोग बीमारियों के कारण बहुत परेशान है। हर वर्ष लाखों लोग नशा के कारण ही बर्बाद हो रहे हैं। इससे लाखों परिवार का जीवन यापन सुचारू रूप से नही हो पा रहा है। बच्चों से कहा गया कि आप लोग अपने घरों और पड़ोसियों को नशा न करने के लिए प्रेरित करें और इससे होने वाले नुकसान से अवगत कराएं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमाशंकर सरोज, ज्योत्सना श्रीवास्तव, विवेक यादव, रश्मि बरनवाल, मनोज कुमार मिश्र  आदि उपस्थित रहे।

Share Now...