जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर दारापुर गांव के पास बीती रात करीब दस बजे बाइक के धक्के से एक बच्चा और महिला समेत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पवांरा थाना क्षेत्र के दारापुर गांव निवासी(50) राजकुमारी अपने गोद में शिवांश(2) को लेकर अपने गांव के पास सड़क किनारे से पैदल कही जा रही थी। उसी दौरान जौनपुर निवासी मनोज कुमार(50) प्रयागराज से अपने घर जौनपुर बाइक से तेज रफ्तार जा रहा था। जैसे ही वह उक्त मार्ग पर दारापुर गांव के पास पहुंचा सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज रोशनी के चलते सामने पैदल चल रही महिला से जाकर भिड़ गया। जिसमे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने राजकुमारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं बालक और बाइक चालक का इलाज चल रहा है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Jaunpur Dhara News : दो वर्षीय बालक समेत तीन लोगसड़क हादसे में घायल



