― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दुल्हन की तरह सजी कोतवाली, धूमधाम से मनी...

Jaunpur Dhara News : दुल्हन की तरह सजी कोतवाली, धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय कोतवाली परिसर में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सोमवार को नगर से लेकर गांव तक भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची रही। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जगह-जगह सजी झांकियों ने सभी का मनमोहन लिया, और साथ ही श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया। नगर व क्षेत्र के थानों और पुलिस चौकियों सहित विभिन्न स्थानों पर दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दी, और आकर्षक झांकियां लोगों का मनमोहन रही थी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही प्रसाद में पंजीरी तैयार करने में जुटे रहे। वहीं बच्चे झांकियां देखने में मशगूल रहे। शहर से लेकर गांव तक सभी मोहल्ले पूरवों में नंदलाल की जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकियां सजाई गई थी। शाम होते ही भव्य रोशनी झांकियों से नगर में दिखती नजर आई। नगर व क्षेत्र के मंदिरों में भी भव्य सजावट की गई थी,साथ ही कोतवाली थाना और पुलिस चौकियों में भी सुंदर सजावट थी। देर शाम से देर रात तक दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। वहीं कोतवाली परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र से आए सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वही जगह-जगह भण्डारे और जागरण का भी आयोजन किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चक्रमण करती हुई नजर आ रही थी। केराकत थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह अधीनस्थों के साथ कोतवाली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाया और प्रसाद वितरण किये।

Share Now...