― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दुकानों पर से वितरित किया गया तिरंगा

Jaunpur Dhara News : दुकानों पर से वितरित किया गया तिरंगा

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के मंशानुरूप स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में खाद्य एवं रसद विभाग के द्वारा पेट्रोल पम्प एवं उचित दर की दुकानों पर तिरंगे का वितरण करते हुए लोगो को अपने-अपने घरो पर तिरंगा लहराने की अपील की गयी। पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में तथा प्राथमिक विद्यालयों में झण्डा का वितरण शिक्षकों तथा ग्रामीणजन को किया गया। खादी ग्रामाद्योग विभाग के द्वारा विकास भवन तथा कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालयों में झण्डे वितरित किये गये, इसके साथ ही अन्य विभागों द्वारा भी हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम का आयोजन करते हुए झण्डा वितरण के साथ ही लोगो को हर घर तिरंगा के अन्तर्गत झण्डा लगाकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की।

Share Now...