― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दवा लेने आये मरीज का उच्चको ने काटा...

Jaunpur Dhara News : दवा लेने आये मरीज का उच्चको ने काटा जेब

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने पहुँचे मरीज उचक्को के शिकार में आ गये। उनके पास रखे नगदी रुपयों पर उचक्कों ने हाथ साफ कर दिया। भण्डारी रेलवे स्टेशन के पास के वीर सिंह बुधवार को जिला चिकित्सालय में डॉक्टर से मेडिकल परीक्षण लेकर दवा लेने के लिए काउंटर नंबर 8 पर लाइन में खड़े थें। इसी दौरान मौका पाकर उचक्को ने इनके पैंट के दाहिने जेब में रहे 18हजार रुपए लेकर फरार हो गएं। कुछ देर बाद जब वीर सिंह को जानकारी हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए और वह इधर-उधर घूम कर उचक्कों को ढूंढने में लग गएं। काफी देर तक इधर-उधर भटकने के बाद जब उसे यह विश्वास हो गया कि उनका पैसा चोरी हो गया है, तब वह जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में उचक्कों को पहचानने के प्रयास में गए लेकिन वहां फिर भी उनके हाथ मायूसी ही लगी। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दिया है।

Share Now...