― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दर्जनों ग्रामीणों ने पावर हाउस के सामने किया...

Jaunpur Dhara News : दर्जनों ग्रामीणों ने पावर हाउस के सामने किया प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस से संचालित कोल्हुआ गांव के दलित बस्ती के परमानन्द, शैलेंद्र कुमार, संजय, जगदीप, राम आसरे, मोटू, बड़ेलाल, पारस, विद्यावती देवी, शारदा, ऊषा, विमला, लीलावती सहित दर्जनों महिला पुरुष शनिवार सुबह साढ़े दस बजे प्रयागराज-शाहगंज मार्ग स्थित पावर हाउस के सामने बिजली विभाग के खिलाफ पूरे बस्ती की सप्लाई शुक्रवार शाम से ही काटने का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के जेई, एसडीओ व प्राइवेट लाइनमैन द्वारा पूरे बस्ती की सप्लाई 14घण्टे से काटने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। गांव निवासी विद्यावती देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि शुक्रवार शाम को बिजली विभाग के लाइनमैन बिजली का बिल बकाया होने की बात कहते हुए पूरे बस्ती की सप्लाई काट दिए। जिनका बिल जमा था उनका भी सप्लाई कटने से रात भर अंधेरे में गुजारना पड़ा। जिससे आक्रोशित होकर समूचा दलित बस्ती घेराव कर उच्चाधिकारियों के आने की मांग करने लगे। लगभग 45मिनट प्रदर्शन करने के बाद थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुँचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी लेते हुए एसडीओ अंकित कुमार से वार्ता कर अवगत कराया कि जिन उपभोक्ता का बिल बकाया है उन्हें नोटिस देकर अवगत कराएं। यदि नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। ऐसे में थानाध्यक्ष एसडीओ अंकित कुमार से गांव की सप्लाई जल्द बहाल कराने की बात कही। थानाध्यक्ष के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।

Share Now...