― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकल को दिनदहाड़े उठा ले...

Jaunpur Dhara News : दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकल को दिनदहाड़े उठा ले गए चोर

  • रात ही नही अब दिन में भी पुलिस को मिल रही चोरों से चुनौती बढ़ी चोरी की घटना

जौनपुर धारा,बरसठी। स्थानीय क्षेत्र के रसुलहा गांव में मेन सड़क पर बने मकान पर खड़ी मोटरसाइकल हुई चोरी, सोशल मीडिया पर चोरी का वीडियो वायरल हो रहा। आप को बता दें कि इन दिनों बरसठी में चोरों पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम है। जिसका जीता जागता उदाहरण दिन में हुई चोरी की घटना से लगाया जा सकता है। चोर अभी तक रात में ही चोरी को घटना को अंजाम देते थे। लेकिन अब उनका हौसला बुलंद होता दिखाई दे रहा है। प्रमोद दयाशंकर त्रिपाठी जो मूल रूप से राजापुर गांव के रहने वाले है, वह अपना मकान रसुलहा रामपुर निगोह मार्ग पर बनवा कर परिवार संग रहते है। आज उनकी गाड़ी स्प्लेंडर प्लस ब्लैक कलर गाड़ी नम्बर ळझ्62 ण्ख् 0953 दिनदहाड़े घर से चोरी हो गया। जबकि पुलिस दिन रात गस्त कर रही उसके बावजूद चोरों का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है। गाड़ी मालिक ने चोरी की सूचना 112नंबर पर दे दी है। पुलिस सीसी टीवी कैमरा खंगाल रही है।

Share Now...