जौनपुर धारा, जौनपुर। बहराइच की घटना के मद्देनजर जौनपुर पुलिस आगामी त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए प्रीवेंटिव कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शहर में फ्लैग मार्च किया।इस मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर देवेश कुमार सिंह और कोतवाली के प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक आवास से शुरू होकर कलेक्ट्री, कचहरी, ओलन्दगंज, चहारसू चौराहा, सद्भावनापुल, शाहीपुल, भण्डारी अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद और किला क्षेत्र में आयोजित किया गया। पुलिस का उद्देश्य लोगों को यह विश्वास दिलाना है कि वे बिना किसी भय के अपने काम करें।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Jaunpur Dhara News : त्योहारों को लेकर एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैगमार्च



