Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से...

Jaunpur Dhara News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूल छात्र मौके पर मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मंगलवार की दोपहर बरैयाकाजी-नरौली मार्ग पर जब स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे छात्र अनुज यादव आठ वर्ष को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुज यादव मीरापुर गांव का निवासी है, जो मां दुर्गा विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था, रोजाना की तरह अपनी बड़ी बहन के साथ साइकिल से स्कूल आता-जाता था। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था, तभी सलहदीपुर तिराहा के पास मल्हनी बाजार से बिल्डिंग मटेरियल स्टोर से गिट्टी और सीमेंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने पीछे से उसे टक्कर मार दिया। जिससे छात्र सड़क के बाईं ओर गिर गया, और ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौत की खबर से आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले कर जांच पड़ताल में जुट गई इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव में शोक और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। सरायख्वाजा थाना प्रभारी राजनारायण चौरसिया से संपर्क किया गया लेकिन नहीं हुआ।