जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने न्यायालय तहसीलदार सदर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा 34के पत्रावलियों का अवलोकन किया, जिसका मलिकान समय से न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त मलिकान योग्य पत्रावलियों को आज ही दर्ज करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा तहसील में स्थित खतौनी कक्ष बंद पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार और तहस्ाीलदार सदर को निर्देशित किया गया कि समय से खतौनी कक्ष तथा तहसील के समस्त कार्यालय खुलने चाहिए जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करने पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील के साथ ही खतौनी कक्ष की साफ-सफाई तथा फरियादियों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान खतौनी लेने आए मनोज कुमार और सोमारी देवी से जिलाधिकारी ने वार्ता की और उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त व्यक्तियों का खतौनी समय से उपलब्ध कराया जाये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, नाजिर कलेक्ट्रेट सहित तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जफराबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर: 200 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ, डॉक्टरों ने की जांच और दवा वितरण
जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद स्थित पुलिस चौकी के समीप अभिनव प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का...
Jaunpur Dhara News : डीएम के निरक्षण में बन्द मिला खतौनी कक्ष, व्यक्त की नाराजगी



