जौनपुर धारा,जौनपुर। रविवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने ठेला खुमचा लगाने वाले वर्करों के साथ बैठक अपने आवास पर किया। उन्होने लोहिया पार्क पर पॉलिटेक्निक के रोजगार में आने वाली समस्याओं को जाना। सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य जौनपुर की पुलिस ठेला खुमचा वालों से अवैध वसुली करते हुए डंडे मारकर उनको भगा रही है तथा यह सरकार फुटपाथ को भी टेंडर देने का काम करने के सम्बन्ध में आयोजित की गई। बैठक में शामिल हुए सभी ठेले खुमचा वालों की समस्याओं को जानने के बाद मुन्ना सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट तथा चौकी इंचार्ज सराय पोख्ता से उक्त संबंध में वार्तालाप किया। इसके पश्चात जिला प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Jaunpur Dhara News : ठेला, खुमचा वालों की समस्याओं को लेकर आप ने किया बैठक

Previous article


