जौनपुर धारा, जौनपुर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर तिलकधारी पीजी कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह द्वारा एनसीसी ग्राउंड पर तिरंगा झंडा फहराया गया और निदेशक उच्च शिक्षा, प्रयागराज द्वारा प्रेषित संदेश को सुनाया गया। प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारियों को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। उन्होंने कहा कि समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित लोगों को दुनिया सलाम करती है और याद करती है। सबको नैतिकता के साथ कर्तव्यों का पालन करते हुए ही अधिकारों के लिए संघर्ष करना उचित है। राष्ट्रीय पर्व को मुख्य रूप से एनसीसी के मेजर प्रो रजनीश सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ.जितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। चीफ प्रोक्टर प्रो.रीता सिंह व प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्यगण प्रो.हिमांशु सिंह, डॉ.हरिओम त्रिपाठी, डॉ.जेपी सिंह, डॉ.छाया सिंह, डॉ.विजय लक्ष्मी, डॉ.शैलेंद्र सिंह, डॉ.देवेन्द्र सिंह, डॉ.अवनीश सिंह, डॉ.अर्चना श्रीवास्तव आदि लोगों ने सहयोग किया। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारियों और एनसीसी के कैडेट्स व विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। अन्त मे मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
― Advertisement ―
योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Jaunpur Dhara News : टीडी कॉलेज के प्रोफेसर ने फहराया तिरंगा
